11वीं सबजूनियर महिला हॉकी-झारखंड और हरियाणा की टीम फाइनल में

Super Admin - 3/18/2021 2:37:58 PM -

रांची:- सिमडेगा में 10 से 18 मार्च तक आयोजित ग्यारहवीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के आज आठवें दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए जिसमें हॉकी हरियाणा ने हॉकी उत्तर प्रदेश को 10-00 तथा हॉकी झारखंड ने हॉकी उड़ीसा को 5-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई, हरियाणा टीम की ओर से तमन्ना ने तीन गोल की कनिका और इशिका ने दो-दो गोल किए वहीं सजल साक्षी और भारती ने1-1 गोल की।वही दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान झारखंड की ओर से निशा मिज फूलमनी भेगरा ने दो-दो गोल किए तथा पूर्णिमा बारवा ने एक गोल कि। आज के मैच पूर्व सिमडेगा जिला के उपायुक्त महोदय श्री सुशांत गौरव, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, एसडीएम महेंद्र कुमार ,कार्यपालक दंडाधिकारी शहजाद परवेज डीएसओ तुषार राय, हॉकी सिमडेगा का अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की। मैच से पूर्व हॉकी सिमडेगा के 70 से अधिक हॉकी के दू त ढोल नगाड़ों के साथ सभी दर्शकों का नाचते गाते स्वागत किया।
आज के मैच के समापन के बाद यूथ ओलंपिक में भारतीय टीम की कैप्टन रह चुकी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के गांव बड़की छापर में अपने निजी जमीन को हॉकी के मैदान के लिए दान देने वाले जमीन दाता अधिवक्ता श्री बसंत कुमार जी को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोला नाथ सिंह एवं भूतपूर्व विधायक सिमडेगा श्री नियल तीरकी ने शॉल ओढ़ाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही साथ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आए पूर्व ओलंपियन उड़ीसा निवासी श्री लाजरूस बारला को भी हॉकी झारखंड की ओर से मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आज के मैच का सीधा प्रसारण विश्व हॉकी महासंघ के द्वारा यूट्यूब के माध्यम से विश्व के 194 देशों में दिखलाया गया जो हॉकी के इतिहास में कीर्तिमान साबित किया। आज के मैच देखने के लिए दर्शकों के अपार भीड़ थी सुबह से ही दर्शक स्टेडियम के आसपास आ गए थे और बहुत ही शालीनता और अनुशासन के साथ सभी दर्शकों ने मैच देख कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।