अहिंसा रन पर 31 को दौड़ेगी रांची।

Shalaj - 3/15/2024 10:06:24 AM -

रांची। जीतो संस्था की ओर से आगामी 31 मार्च को राजधानी के ऐतिहासिक मोरहावादी मैदान में सुबह 5.30 बजे से अहिंसा रन का आयोान किया गया है। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका पाटनी, सरोज पांड्या अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम को सफल बनानें के लिए विभीन्न संस्थाओ से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इसे लेकर गुरुवार को संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अनुमंडल पदाधिकारी उर्त्कष कुमार, एडीएम राजेश्वरनाथ आलोक से मिलकर उन्हे दौड़ में शामिल होनें का निमंत्रण दिया और दौड़ के उपरांत व्यवस्था  उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इस पर उन्होनें प्रशासन की ओर से मिलने वाली व्यवस्था को उपलब्ध कराने की बात कही। इसके बाद संस्था की बैठक हरमू रोड स्थित जैन •ावन में महिला दिवस कार्यक्रम मनाया गया जहां पर संस्था की कई महिलाओं का सम्मान किया गया। इसके साथ अहिंसा रन के पोस्टर को लॉच कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबको अलग-अलग कार्य की जिम्मेंवारी सौपी गई। इस मौके पर विनीता सेठी, आशीका अजमेरा, सुमन काला, उषा काला, साधना बड़जात्या रीना विनायका के अलावा काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी। 

अहिंसा रन में तीन तरह के दायरे।
महिला और पुरुषों के लिए समान्य राशी
रांची। अहिंसा रन में शामिल होनें वाले प्रति•ाागियोें के लिए तीन तरह के दायरे तय किये गये है। इसमें दस किलोमिटर की दौड़ में महिला और पूरूषों के लिए प्रथम स्थान पर आने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 15 हजार और तृतिय स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। 5 किलो मिटर दौड़ के लिए प्रथम स्थान के लिए 11 हजार, द्वितीय स्थान के लिए 71 सौ और तृतिय स्थान के पाने वाले को 5 हजार रुपये पुरस्कार राशी दी जाएगी। वहीं 45 वर्ष से उपर के महिला और पुरुष प्रतिभागियों  में 10 किलो मिटर दौड़ में  प्रथम स्थान पाने वाले को 21 हजार, द्वितीय स्थान पाने वाले को 15 हजार और तृतिय स्थान पाने वाले को 11 हजार रुपये और 3 किलो मिटर दौड़ में प्रथम स्थान पाने वाले को 71 सौ रुपये पुरस्कार राशी दी जाएगी।

Leave Your Comment