भगवान बिरसा मुंडा के 125 वी शहादत दिवस.

Sandeep Jain - 6/10/2025 9:37:07 AM -

दिनांक 9/6/2025 को केन्द्रीय सरना समिति,चडरी सरना समिति,ऐदलहातू सरना समिति, सरना टोली हातमा सरना समिति, के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 125 वी शहादत दिवस के अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा के अगुवाई में भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर में जाकर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर फूल माला एवं पुष्प अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा को याद कर नमन किया। केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि  भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए,आदिवासी समाज के लिए, अपनी मिट्टी के लिए अपनी जमीन, अपनी भाषा और अपनी संस्कृति को बचाने के लिए जो किया वो अकल्पनीय है। लेकिन वर्तमान सरकार के द्वारा लगातार आदिवासी समाज के साथ अंग्रेजों के बाद कथा कथित अबुआ सरकार आदिवासियों के साथ जुल्म कर रही है। कथा कथित अबुआ सरकार में आदिवासियों की धार्मिक सामाजिक जमीन की लूट जोरों पर है, लगातार आदिवासी बेटी बहनों के साथ बलात्कार की घटनाएं घट रही है, लगातार आदिवासी समाज का धर्मांतरण हो रहा है, आदिवासियों की रक्षा हेतु कानून नहीं बनाना, साथ ही साथ सिरम टोली फ्लाईओवर रैम्प के उद्घाटन के नाम पर आदिवासी समाज को सरना स्थल में पुजा करने से रोकना, भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के दिन समाधि स्थल से आदिवासी समाज को समाधि स्थल से बाहर कर गिरफ्तार करना हेमंत सोरेन सरकार का रवैया ब्रिटिश हुकूमत  से भी खराब है। केन्द्रीय सरना समिति ऐसी गिरफ्तारी का हिटलर शाही सरकार का निंदा करती हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, महादेव टोप्पो, सुरेन्द्र लिंडा, सबलू मुंडा,चिकू लिंडा,मुकेश मुंडा, आशीष मुंडा, विशाल मुंडा, मनीष मुंडा, संतोष मुंडा, हेमंत मुंडा, महादेव मुंडा, नरेश मुंडा, विकास संगा, आदि उपस्थित थे।
                        

Leave Your Comment