स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सुबोधकांत सहाय ने किया श्रद्धासुमन अर्पित.

Sandeep Jain - 5/22/2025 7:32:18 AM -

रांची/नई दिल्ली। स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय (24, अकबर रोड) में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
मौके पर श्री सहाय ने कहा कि स्व.गांधी के विचारों को आत्मसात कर हम सब भारतवासी राष्ट्र के नवनिर्माण की ओर अग्रसर हैं। आधुनिक भारत, विकसित भारत के सपने को साकार करने में स्वर्गीय राजीव गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी सकारात्मक और दूरदर्शी सोच अनुकरणीय है।