केबीसी-16 :कौन बनेगा करोड़पति में छा गए कोल्हान टाइगर, जानिए बिग बी ने बिहार की युवती से क्या पूछा सवाल।

Super Admin - 8/25/2024 9:40:38 AM -

रांची। इन दिनों झारखंड की सियासत में सरगर्मी बढ़ी हुई। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन का नाम सुर्खियों में है क्योंकि चंपाई सोरेन ने वर्त्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने अपनी भावना को सोशल साइट्स पर लिखा भी है। वहीं अमिताभ बच्चन के मेगा शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी-16) में भी चंपाई सोरेन से सबंधित सवाल पूछा गया।

कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के शो(23 अगस्त)में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के समक्ष हॉट सीट पर बैठी बिहार से आई युवती से बीस हजार के लिए पूछा गया सवाल था कि चंपई सोरेन 2024 में किस राज्य के मुख्यमंत्री थे? इनमें आॅप्शन पहला सिक्किम, दूसरा राजस्थान, तीसरा उत्तराखंड और चौथा झारखंड था। उस युवती ने चौथा आॅप्शन झारखंड कहा और यह जवाब सही होने पर बीस हजार रूपया इनाम की राशि जीत ली।