आर्चबिशप विंसेंट आईंद ने सहकर्मियों संग मनाया क्रिसमस गैदरिंग।
Sandeep Jain - 12/23/2025 9:32:51 AM -
सोमवार, दिसम्बर 22, 2025, राँची: आज आर्चबिशप हाउस राँची में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन रहा। जिसमें राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने आर्चबिशप हाउस में कार्यरत सहकर्मियों के साथ यह क्रिसमस गैदरिंग मनाया।
क्रिसमस का माहौल चारों ओर फैला हुआ है साथ ही क्रिसमस गैदरिंग का दौर भी शुरू हो गया है। आज महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में आर्चबिशप हाउस राँची में भी वहां कार्यरत सहकर्मियों के साथ क्रिसमस गैदरिंग मनाया गया। इस अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी कर्मचारियों को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया एवं क्रिसमस की शुभकामनाएं एवं बधाईयां दीं। साथ ही नव वर्ष का आशीर्वाद भी प्रदान किया। सर्वप्रथम महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने चरनी की आशीष की। तत्पश्चात सभी ने मिल कर क्रिसमस कैरोल गया और उसके तुरन्त बाद महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद सभी को क्रिसमस उपहार एवं केक प्रदान किया।
इस क्रिसमस गैदरिंग में राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, फ़ा० सुशील बेक, फ़ा० वाल्टर किस्पोट्टा,फाo लूकस रूडा,फ़ा० अंजलूस एक्का, फ़ाo असीम मिंज एवं आर्चबिशप हाउस में कार्यरत सहकर्मीगण शामिल रहे।






