जांचकर्ता के द्वारा 6 मोबाइल बरामद.

Sandeep Jain - 8/20/2025 8:50:38 AM -

राँची :- लालपुर थाना पुलिस के द्वारा लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए मोबाइल से संबंधित प्राप्त आवेदन के आधार पर दर्ज सनहा के संबंधित जांचकर्ता के द्वारा 6 मोबाइल बरामद किया गया है। जिसमें वनप्लस का चार,मोटरोला का एक एवं रियलमी का एक मोबाइल है। जिसकी कुल कीमत लगभग दो लाख हैं। आज मोबाइल धारको को बुलाकर लालपुर थाना प्रभारी ने उन्हें सौंप दिया है।