रांची-खूंटी मुख्य मार्ग स्थित दसमाईल चौक के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में रांची पुलिस का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान की पहचान खूंटी थाना क्षेत्र के अजय भेंगरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जवान अजय भेंगरा रांची से खूंटी जा रहा था, इसी दौरान एक आटो खूंटी की तरफ जा रहा था।
ओवरटेक के दौरान बाइक सवार जवान आॅटो में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते विपरीत दिशा से आ रहा चिप्स से लदे हाइवा के नीचे फंस गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे और घायल को तुपुदाना स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जवान अजय भेंगरा का एक पैर पूरी तरह से डैमेज हो गया और शरीर पर कई जगहों पर गंभीर चोटें आयी है। सूचना पर खरसीदाग थाना प्रभारी भावेश भारती दल बल के साथ पहुंचे और टेंपो, हाइवा और बाइक को जब्त कर थाने ले गये।
थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला कि घायल युवक रांची पुलिस का जवान है, जो खूंटी जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि जवान का इलाज चल रहा है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गयी है।