झारखंड पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा ने किया स्वागत।

Sandeep Jain - Oct 12 2024 8:32AM -

रांची 11 अक्टूबर 2024 झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के नशा मुक्त जागरूकता अभियान के लिए धनबाद जाने के क्रम में नया मोड़ में झारखंड पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा के पदाधिकारियों ने झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी और झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय महामंत्री महताब आलम का स्वागत किया। शाखा के पदाधिकारी अनिल सिंह,संतोष कुमार,नौशाद आलम एवं अन्य पदाधिकारियों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। मुजीब कुरैशी ने दिगर कुछ वर्षों से नशा मुक्त जागरूकता अभियान चला रहे है जिसके दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है जिसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में इस अभियान को व्यापक रूप से चलाया जायेगा। जैसे ही झारखंड पुलिस एसोसिएशन बोकारो शाखा को यह पता चला की नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल धनबाद जा रहे है इन्होंने सभी का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि इस अभियान के दौरान प्रशासनिक स्तर से जो भी सहयोग होगा हम करेंगे। मौके पर मौजूद मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद,जाकिर काज़ी,सहित झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के पदाधिकारी उपस्थित थे।