आम लदा पिकअप वैन पलटा.

Sandeep Jain - May 31 2025 10:58AM -

खूंटी। खूंटी-चाईबासा मुख्य मांर्ग एनएच 75ई पर मुरहू थाना क्षेत्र कें पंजाबी कोठी के पास शुक्रवार को आम लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है।

दुर्घटना में चालक बाबूलाल रजक और खलासी पिंटू दास गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कें बाद दोनों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक बाबूलाल ने बताया कि वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर से आम लादकर रांची की हरमू मंडी जा रहे थे। उसी दौरान पंजाबी कोठी के पास गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद दोनों घायल पिकअप में ही फंस गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुरहू के युवा कांग्रेस नेता शिब्लू खां तत्काल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस भी पहुंच चुकी थी। जेसीबी केी मदद से दोनो को बाहर निकालने का प्रयास। जब विफल रहे, तब गैस कटर मंगाया गया, जिसकी मदद से पिकअप को काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद शिब्लू खां ने घायलों को मुरहू सीएचसी पहुंचाया और वहीं रहकर इलाज में सहायता की। डॉक्टर ने जब उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया, तब शिब्लू खां ने 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें रवाना किया।