हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में गिरने से एक ठेका कर्मचारी की मौत।

Sandeep Jain - Apr 16 2025 9:08AM -

जमशेदपुर :- टाटा स्टील के प्लांट में बड़ा हादसा हुआ है। जहां हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) में गिरने से एक ठेका कर्मचारी की मौत हो गयी है। मृतक ठेका कर्मचारी बिजय कुमार पाणिग्रही विवेक कंस्ट्रक्शन के अंतर्गत कार्यरत था। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे के आसपास की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) के फर्नेंस एरिया में यह हादसा हुआ है। इस दौरान कर्मचारी बिजय कुमार पाणिग्रही मैकेनिकल मेंटेनेंस में काम कर रहा था। मौके पर फर्नेंस एक शट डाउन लेकर मेंटनेंस करने के बाद ट्रायल किया जा रहा था। इसी बीच फर्नेस डिस्चार्ज डोर एरिया से उनको ऊपर से जाना था। लेकिन, उक्त कर्मचारी ने शार्ट कट अपनाया, जिससे वहां ट्रायल में चल रहे फर्नेंस एक्सट्रैकटर की चपेट में आ गया। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गये। इसके बाद उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच कर मृत घोषित कर दिया। इधर, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।