शुक्रवार 14 मार्च को जेसीआई रांची ने अपने मेंबर्स और उनके परिवार के लिए होली मिलन इवेंट दी वाटिका कांके रोड में आयोजित किया। डीजे सुमित के साथ फोम पार्टी, रेन डांस, किड्स जोन और हर्बल कलर्स से आयोजन काफी रंगनुमा रहा।
जेसीआई रांची ने पुरे धूम धाम और उत्साह के साथ होली मनाई। सदस्यों ने इस बार फोम होली खेली। इस मौके पर सदस्यों ने स्वादिष्ट वयंजन का लुप्त उठाया और डी जे की धुन पर सदस्यों एवं उनके बच्चो ने खूब मस्ती की। मनोरंजन के लिए रेन डांस एवं वाटर पूल की भी व्यवस्था की गयी थी। रंगो के त्योहार होली पर कई मनोरंजक खेलो का भी आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुभव अग्रवाल, ऋषभ जालान और रोशन मोदी ने सफलता से किया।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रतीक जैन, मनीष टांटिया, सुमित पोद्दार, श्याम अनुराग, राजेश खेमका, रवि समेटा, राजेश कसेरा,सनी केडिया, रोहित जेन, समर्थ अग्रवाल, संजय शर्मा, केतुल पटेल, शुभम साबू, तपिश केडिया व अन्य सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।