दुबई जा रही फ्लाइट में उड़ान से पहले दिखा धुंआ,हड़कंप।

Sandeep Jain - 9/26/2024 7:39:54 AM -

चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान से पहले विमान के पंखों से धुआं निकलने का मामला सामने आया है। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस वजह से फ्लाइट देरी से उड़ सकी। घटना मंगलवार रात की है। विमान से 280 यात्री दुबई जा रहे थे।