ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, राजनीति में वापस लौट सकते हैं पूर्व मुख्यमंत्री।

Sandeep Jain - 9/6/2024 9:06:35 AM -

जमशेदपुर: ओडिशा के राज्यपाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर  दास गुरुवार को शाम 5 बजे जमशेदपुर के  सोनारी  एयरपोर्ट  पहुंचे। एयरपोर्ट  में जमशेदपुर जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्हें गॉड ऑफ़ ऑनर दे कर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने  अपने एग्रिको स्थित निवास के लिए प्रस्थान किया।

झरखंड की राजनीति में रघुवर की एंट्री के संकेत।

सूत्रों के मुताबिक यह खबर सामने आ रही है की रघुवर दास की झारखंड की राजनीति में फिर से एक बार एंट्री होने वाली है। उनके कार्यकर्ताओं के बीच यह बात बीते कई महीनों से हो रही है। इसके संकेत भी देखने को मिल रहे हैं। इस बात के संकेत हैं कि रघुवर दास को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सियासत में वापसी के लिए हरी झंडी दे दी है। कुछ दिन पहले वह दिल्ली गए थे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। तभी राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू हो गया था। कहा जा रहा था कि रघुवर दास को दोबारा झारखंड में लॉन्च किया जा रहा है। इसलिए रघुवर दास केंद्रीय गृह मंत्री से मिले हैं। अब धरातल पर भी इसके इशारे मिलने लगे हैं। रघुवर दास गुरुवार को आज जमशेदपुर पहुंचे हैं। उनके आगमन की सूचना पत्रकारों को भी दी गई थी। यह सूचना भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप पर जारी की गई थी।  इसके पहले जब भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आते थे तो भाजपा का व्हाट्सएप ग्रुप शांत रहता था। रघुवर दास चुपचाप आते थे और चले जाते थे। लेकिन इस बार उनका आगमन अलग तरीके से हो रहा है। अब जबकि अभी तक रघुवर दास ने भाजपा ज्वाइन करने का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप से उनके आगमन की सूचना जारी होने का मतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री कि भाजपा में एंट्री तय हो चुकी है। सूत्र यह भी बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के प्रदेश के शीर्ष नेताओं को यह संदेश दे दिया है कि आपस में तालमेल बनाकर ही चलना है। किसी भी तरह की खटास का परिणाम ठीक नहीं होगा।

किसी भी हाल में झारखंड जीतना चाहती है भाजपा।

झारखण्ड की राजनीती में जोड़ तोड़ का खेल जोर शोर से चल रहा है। 30 अगस्त को झारखंड के पूर्व  सीएम चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हुए थे। उसके बाद JMM निष्कासित विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने भी भाजपा का दामन थामा लोकसभा चुनाव में भी भाजपा में खूब तोड़ मरोड़ की थी। JMM पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहु सीता सोरेन ने भी भाजपा का दामन थमा था और वह भाजपा के टिकट से दुमका में चुनाव लड़ी थीं। लेकिन उन्हें हार मिली। वहीं पूर्व सीएम मधुकोड़ा की पत्नी और पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी भाजपा का दामन थमा था और वह भाजपा की सीट से सिंहभूम से चुनाव लड़ी थीं। लेकिन वह भी हार गई थीं। इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा अपना जोर जोर लगा रही है। भाजपा किसी भी हालत में झारखंड जीतना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 15 सितंबर को जमशेदपुर आने वाले हैं।