चंपाई सोरेन बीजेपी में होंगे शामिल, तारीख आई सामने।

Sandeep Jain - 8/28/2024 11:33:38 AM -

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावार नेता व पूर्व सीएम चंपई सोरेन 30 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लेंगे। सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात किए। इस दौरान असम के सीएम व झारखंड के सह प्रभारी हिमंता विश्वा सरमा भी शामिल थे। असम के सीएम हिमंता विश्वा सरमा ने अपने X अकाउंट में लिखा.. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की। वे आधिकारिक तौर पर 30 अगस्त को  रांची में बीजेपी में शामिल होंगे। बता दें किया चंपई सोरेन ने 18 अगस्त 2024 को सोशल मीडिया पर भावनात्मक पोस्ट के जरिए पार्टी और नेतृत्व के प्रति नाराजगी का पहला पत्ता खोला था। 20 अगस्त की देर रात दिल्ली से सरायकेला लौटने पर 21 अगस्त को दूसरा पत्ता खोलते हुए कहा था कि सात दिनों के भीतर उनकी आगे की रणनीति क्लियर हो जाएगी।