अलकायदा का संदेही आतंकी रांची के इस इलाके से गिरफ्तार।

Sandeep Jain - 1/11/2025 9:00:26 AM -

रांची: अलकायदा के एक संदेही आतंकी शाहबाज अंसारी को आज यानी शुक्रवार को गिरफ्तार किया गयाहै। इस संदेही आतंकी को राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के चितरी गांव से अरेस्ट किया गया। दिल्ली से आयी स्पेशल सेल और झारखंड ATS की संयुक्त टीम ने उसे दबोचा है। संदेही शाहबाज अंसारी को कांड संख्या 301/24 में खोजा जा रहा था। उसे आज रांची की अदालत में पेश किया जायेगा। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर आयेगी।