देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी होगा झारखंड का अपना भवन।

Sandeep Jain - 10/14/2024 8:17:13 AM -

रांची :-  देश की राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली के बाद अब आर्थिक राजधानी मुंबई में भी झारखंड का अपना भवन होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 14 अक्टूबर को मुंबई में बनने वाले झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे। मुख्यमंत्री मुंबई में निर्माण होने वाले झारखंड भवन का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

कहां बनेगा झारखंड भवन।

देश की राजधानी दिल्ली के बाद मुंबई में भी झारखंड का दूसरा झारखंड भवन होगा। मुख्यमंत्री मुंबई में नया झारखंड भवन की आधारशिला रखेंगे। झारखंड भवन सेक्टर 30ए, वाशी, नवी मुंबई महाराष्ट्र में बनेगा।