रांची : झारखंड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक एवं सत्र 2024-25 वर्ष के लिए नये कार्यकारिणी हेतु चुनाव भी हुआ जिसमे संजय जौहर अध्यक्ष, दीपक मुरारका सचिव एवं अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस चुनाव में कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया जिनमे पंकज श्रीवास्तव, प्रवीण मोदी, विकास अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मधुकर सिंघानिया, केदार मित्रा, हरजीत सिंह सेनी, प्रकाश बागला, शुभम् सिंघानिया, अंकुर अग्रवाल, कुशल मक्कर, एवं आनंद गुप्ता है। इस चुनाव में मुख्य चुनाव पदाधिकारी वेद प्रकाश बागला एवं सह चुनाव पदाधिकारी विजय मक्कर थे। इस बैठक एवं चुनाव को सफल बनाने में संस्था के पूर्व अध्यक्ष राज कुमार मारू, वेद प्रकाश बागला, मनोहर गुप्ता, विजय मक्कर, प्रमोद सिंघानिया, आनंद प्रकाश, जुगल केडिया, पंकज चौधरी, एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे।
झारखण्ड इलेक्ट्रिक ट्रेडर्स एसोसिएशन के 2024-2025 के कार्यकारिणी का चुनाव हुआ।
Sandeep Jain - 8/27/2024 9:18:57 AM -