जीतो की नई कार्यकारिणी समिति का गठन एवम शपथ ग्रहण समारोह।

Sandeep Jain - 10/1/2024 8:50:54 AM -

टीम की ताकत प्रत्येक व्यक्तिगत सदस्य है प्रत्येक सदस्य की ताकत टीम है। 

रविवार 29 सितंबर को दिगंबर जैन भवन में जीतो जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन द्वारा 2024 - 26 के लिए नई टीम का गठन किया गया।

एक समूह तब टीम के सदस्य बन जाता है जब प्रत्येक सदस्य अपने बारे में और अपने योगदान के बारे में इतना आश्वस्त होता है कि वह दूसरों के कौशल की प्रशंसा कर सके।"

2022-24 के जीतो कार्यकारिणी समिति के द्वारा इस नई टीम को चयनित किया गया। 
विगत कार्यकाल के अध्यक्ष श्री गौतम जैन, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार रामपुरिया श्री विशाल जैन मुख्य सचिव श्री अनंत जैन, युवा शाखा के 
अध्यक्ष श्री देवेश जैन सचिव श्री ऋषभ जैन एवं महिला शाखा की डायरेक्टर इन चार्ज- श्रीमती पायल सेठी,अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका पाटनी ,मुख्य सचिव श्रीमती सरोज पांड्या के द्वारा इस नई टीम का चयन किया गया।

2024-26 के जीतो नई  कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष श्री विशाल जैन, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार रामपुरिया श्री अजय छाबडा, मुख्य सचिव श्री सर्वेश गोधा , सचिव विनय नाहटा एवं हर्षवर्धन जैन,कोषाध्यक्ष श्री अर्पित जैन ,श्री मोहित जैन, प्रतीक जैन पांडया  बने। युवा शाखा के डायरेक्टर इंचार्ज देवेश जैन,अध्यक्ष श्री नितेश जैन, उपाध्यक्ष निपुण जैन एवं वैभव जैन, मुख्य सचिव श्रेय जैन, सचेत सार्थक सेठी एवं सुमिल जैन,कोषाध्यक्ष अंकित लुहाड़िया,महिला अध्यक्ष की डायरेक्टर इंचार्ज प्रियंका जैन, अध्यक्ष सरोज जैन, उपाध्यक्ष पायल  गोधा एवम विनीता सेठी, मुख्य सचिव एकता बड़जात्या, कोषाध्यक्ष आशिका अजमेरा एवं स्नेहा सेठी, सचिव शुभिका पाटनी एवं मनीषा जैन ने शपथ ग्रहण किया।

व्यक्तिगत रूप से हम एक बूंद हैं साथ में हम एक महासागर। 

जीतो को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए सभी सदस्यों के सम्मिलित मेहनत का योगदान रहा। 
समिति की नई गठन के बाद सदस्यों को पिछले दो वर्षों में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया ।