एक्सपो उत्सव कल से, मिलेंगी 50% तक की छूट।

Sandeep Jain - 9/26/2024 7:37:53 AM -

रांची। एक्सपो उत्सव-2024 रांची के मोरहाबादी मैदान में 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसका उद्घाटन राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 2 बजे करेंगे। इस बार एक्सपो उत्सव पहली बार 7 दिनों तक चलेगा। पहले यह सिर्फ 5 दिन का होता था। इस दौरान लोगों को ज्यादा शॉपिंग और अधिक छूट का अवसर मिलेगा। एक्‍सपो सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। शनिवार को मिडनाइट बाजार होगा।

एक्सपो उत्सव में 350 से अधिक स्टॉल होंगे। इसमें भारत सहित बांग्लादेश, थाईलैंड, अफगानिस्तान से भी स्टॉल धारक शामिल होंगे। सभी प्रमुख राज्यों से स्टॉल धारक अपने-अपने अनूठे उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित करेंगे। इस कंज्यूमर फेयर में स्टॉल धारकों द्वारा ग्राहकों को 5% से लेकर 50% तक की विशेष छूट दिए जाएंगे। लोग अपनी पसंद की वस्तुएं और सेवाएं आकर्षक दरों पर खरीद सकें।

एक्सपो उत्सव में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें डांस कॉम्पटीशन, पेंटिंग, योगा, फैशन शो, डॉग शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, वॉइस ऑफ एक्सपो और फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन जैसे आकर्षक इवेंट शामिल होंगे। प्रवेश शुल्‍क 30 रुपये है।

एक्सपो में आरामदायक शॉपिंग अनुभव के लिए अत्याधुनिक एसी जर्मन हैंगर लगाए गए हैं।
सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि आगंतुकों को एक सुरक्षित और स्वस्थ माहौल मिल सके।
बच्चों के लिए रोमांचक राइड्स और गेम्स के साथ “फनगोला” एम्यूजमेंट पार्क खास आकर्षण होगा।
महिला और लड़कियों के लिए विशेष रूप से ‘पिंक हैंगर’ तैयार किया गया है, जहां उनके लिए खासतौर पर डिजाइन किए गए उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध होंगी।
फूड ज़ोन में विभिन्न प्रकार के व्यंजन और जायके उपलब्ध होंगे, जहां भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भोजन के स्टॉल्स होंगे।
“स्टार्टअप ज़ोन” में नए उद्यमियों को अपने प्रोडक्ट्स और सेवाएं प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, जहां स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर दिए गए हैं।
“फर्नीचर ज़ोन” में उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर के बेहतरीन विकल्प भी उपलब्ध होंगे।