कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, जल्द होगा ऑपरेशन…

Shalaj - 5/5/2024 9:03:44 AM -

कॉमेडियन भारती सिंह इस वक्त कोकिला बेन अस्पताल  में भर्ती है। इस बात की जानकारी खुद भारती ने अपने व्लॉग (Vlog) में दी है।

कॉमेडियन भारती सिंह इस वक्त कोकिला बेन अस्पताल  में भर्ती है। इस बात की जानकारी खुद भारती ने अपने व्लॉग (Vlog) में दी है।

भारती ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार उनके पेट में दर्द हो रहा था। पहले उन्हें लगा कि गैस की वजह से दर्द उठ रहा होगा।

कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, जल्द होगा ऑपरेशन... 

लेकिन जब देर रात दर्द असहनीय हो गया तब उन्हें कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद टेस्ट (Test) करवाने के बाद पता चला कि भारती के ब्लैडर में पथरी (Stones in Bladder) हो गई है।

सर्जरी है एकमात्र उपाय।
कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती, जल्द होगा ऑपरेशन...
 
भारती ने व्लॉग के जरिए अपने फैंस को ये भी बताया कि उनकी स्थिति का एकमात्र समाधान सर्जरी (Surgery) है। उनके पास सर्जरी करवाने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है।

भारती की इस परिस्थिति के बाद उनके पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) और परिवार के अन्य सदस्य भारती के साथ कंधा से कंधा मिलाएं खड़े हैं।

इस दौरान भारती काफी इमोशनल नजर आई। उन्होंने अपने Followers से ये भी कहा कि अगर उन्हें कभी भी पेट में असहनीय दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, अपने अनुमान न लगाएं।

अपने बेटे को मिस कर रही है भारती।

वहीं भारतीय इस वक्त अस्पताल में अपने 2 साल के बेटे गोला (Gola) को काफी याद कर रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में एक भी दिन ऐसा नहीं गया जब वह अपने बेटे से एक भी रात दूर रही हो। अपने बेटे को याद करते हुए भारती काफी इमोशनल हो गई और रोने लगी।