19 वीं झारखण्ड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2024

Sandeep Jain - 10/19/2024 7:46:09 AM -

19 वीं झारखण्ड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2024 का आयोजन झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-1, डोरण्डा, राँची के परिसर में दिनांक-15.10.2024 से 18.10.2024 तक आयोजित की गयी जिसका सफल समापन दिनांक-18.10.2024 को हुआ।

इस समारोह के समापन की घोषणा मुख्य अतिथि श्री एल० खियांग्ते, मुख्य सचिव, झारखण्ड, राँची द्वारा किया गया। समारोह में श्री अनुराग गुप्ता, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची, श्री मुरारी लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक (रेल), श्री संजय आन्नद लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, (अभियान), श्री असीम विक्रांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, श्री सुदर्शन मंडल, पुलिस महानिरीक्षक (सं०अप०), अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड राँची. श्री संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड सहित पुलिस महकमें के सभी वरीय अधिकारी तथा सेवा निवृत वरीय पुलिस पदाधिकारी समारोह मे शामिल हुए।

प्रतियोगिता में कुल सात क्षेत्रीय टीम यथा 1. दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, राँची 2. कोल्हान क्षेत्र, चाईबासा 3. उ०छो० क्षेत्र, हजारीबाग 4. कोयला क्षेत्र, बोकारो 5. पलामू क्षेत्र, डाल्टेनगंज 6. संथाल परगना क्षेत्र, दुमका तथा 7. आयोजन अपराध अनुसंधान विभाग क्षेत्र, राँची की टीम भाग ली है। प्रतियोगिता में कुल बारह विषयों की परीक्षा ली गई है, जो निम्न प्रकार है:- (क) विधि विज्ञान परीक्षा (लिखित) (ख) लिफटिंग, पैकिंग एवं प्रदर्शों का अग्रसारण (ग) मेडिको लीगल परीक्षा (मौखिक) (ध) फोटोग्राफी (घटनास्थल) (ड.) क्राईम इन्वेस्टीगेशन लॉ रूल तथा कोर्ट जजमेंट (च) अगुलांक प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा (छ) पुलिस पोट्रेट (ज) पुलिस ऑबजर्वेशन (झ) कम्प्यूटर साक्षरता (ञ) श्वान दस्ता (ट) पुलिस फोटोग्राफी तथा (ठ) एण्टी-सबोटेज चेक जिसमें पुलिस निरीक्षक से आरक्षी स्तर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपरोक्त सभी विषयों में चयनित प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा व्यक्तिगत एवं राज्य के विजेता और उप-विजेता को पुरस्कृत किया गया। रिजल्ट साथ संलग्न है।

समापन समारोह में राज्य के तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को डा० बी० बी० सहाय, मेमोरियल ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।