मुख्यमंत्री से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, छात्रों के मुद्दे और नियुक्ति को लेकर हुई चर्चा।

Sandeep Jain - 9/15/2024 12:05:55 PM -

झारखंड सरकार में कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मंत्री दीपिका ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कृषि विभाग के कामकाज, विशेष तौर पर बिरसा विश्वविद्यालय के मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा हुई।

मंत्री दीपिका ने बताया कि मुख्यमंत्री से छात्रों से जुड़ी सुविधाओं और उनकी नियुक्ति राज्य में सुनिश्चित करने को लेकर भी बात हुई। उन्होंने आश्वस्त किया है कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और इस पर सरकार कोई बड़ा फैसला लेगी।