जेएमएम कोटे से घाटशिला विधायक रामदास सोरेन बने मंत्री, राज्यपाल ने दिलायी शपथ।

Sandeep Jain - 8/31/2024 9:47:49 AM -

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को मंत्री बनाया हैं। मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने रामदास सोरेन को मंत्री नियुक्त करने के बाबत पत्र पढ़ा। जिसके बाद राज्यपाल संतोष गंगवार ने रामदास सोरेन को पद एवं गपोनीयता की शपथ दिलायी।

जेएमएम ने चंपाई सोरेन के बदले रामदास सोरेन को झारखंड सरकार में मंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी हैं। राजभवन में आयोजित सादे समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री हफिजुल हसन, मंत्री दीपक बिरुआ, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सविता महतो, विधायक निरल पूर्ति, विधायक दशरथ गागराई, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, विधायक सुखराम उरांव, विधायक कल्पना सोरेन समेत गठबंधन के तमाम मंत्री व  विधायक उपस्थित थे।

बता दें कि  पूर्व मुख्यमंत्री सह जल संसाधन विभाग व तकनीकी शिक्षा विभाग मंत्री चंपाई सोरेन ने 29 अगस्त को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके वजह से यह मंत्री पद खाली हो गया था। कोल्हान प्रमंडल से नये मंत्री रामदास सोरेन भी आते हैं। वह घाटशिला विधानसभा सीट से विधायक हैं। वही, झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ रामदास सोरेन ने 1980 में राजनीति की शुरुआत की थी।