भारत निर्वाचन आयोग का घोषणा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार ने घोषणा कि......

Sandeep Jain - 10/16/2024 8:19:03 AM -

झारखंड में दो चरणों में चुनाव।

पहला 13 नवंबर और दूसरा 20 नवंबर को होगा।

23 नवंबर को गिनती।

81 सीटों में होना है चुनाव।

महाराष्ट्र में एक ही चरण में चुनाव.

20 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को गिनती, 288 विधानसभा सीटों में होना है चुनाव।

पहला चरण- 13 नवंबर 2024.

सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर।

दूसरा चरण- 20 नवंबर 2024.

सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिली  खिजरी।

झारखंड में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही कांग्रेस एक्टिव हो गयी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए तीन वरिष्ठ कांग्रेसियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. जिसमें कांग्रेस सांसद तारिक अनवर, पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी और तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का मालू विक्रमार्का आदि शामिल हैं. कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए भी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. इनकी भूमिका झारखंड चुनाव सीट शेयरिंग के साथ-साथ उम्मीदवारों के चयन और प्रचार में अहम भूमिका होगी.

चुनाव तारीखों के एलान पर बोले बाबूलाल – झारखंड को बचाने का है यह चुनाव।

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करता हूं. झामुमो कांग्रेस राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन अब परिवर्तन चाहती है. यह चुनाव झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की अस्मिता को बचाने का चुनाव है. यह चुनाव आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव है. यह चुनाव युवा साथियों को नौकरी, रोजगार और न्याय दिलाने का चुनाव है. झारखंड के गरीब, किसान, महिलाओं को उनका हक दिलाने का चुनाव है. यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है. पूरा विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर लोक कल्याणकारी सरकार बनायेंगे.