झारखंड हॉकी का अनमोल सितारा खोया,सदा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली.

Sandeep Jain - 6/1/2025 10:32:14 AM -

ब्रेन हेमरेज से अंतरराष्ट्रीय कोच प्रतिमा बरवा का निधन.
                                
सिमडेगा: अंतरराष्ट्रीय  हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने लगभग 15 वर्षो तक सिमडेगा में हॉकी कोच के रूप में अपनी सेवा दी थी और भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी उनसे प्रशिक्षण प्राप्त कर आज देश विदेश में झारखंड का नाम बढ़ा रही है। झारखंड के हॉकी के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है, आज उनके निधन से झारखंड ने एक अनमोल रत्न खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को  शांति दे।रांची के एक अस्पताल में हुआ इनका निधन।खूंटी में बतौर प्रशिक्षक नियुक्त थी प्रतिमा।