रांची में यहां बन रहा 45 लाख की लागत से अद्भुत दुर्गा पूजा पंडाल.

Sandeep Jain - 8/25/2025 8:57:25 AM -

वर्ष शारदीय नवरात्र 22 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है. राजधानी रांची में विभिन्न जगहों पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कार्य भी चल रहा है. सभी जगहों पर बेहद ही आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है. इन्हीं में से एक रांची के मेन रोड स्थित सर्जना चौक के पास बेहद ही अद्भुत थीम आधारित पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. इस पूजा पंडाल में भ्रूण से लेकर मृत्यु तक जीवन चक्र को दर्शाया जायेगा.

मेन रोड में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस साल भी दुर्गा पूजा में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल जीवन चक्र पर आधारित होगा. इसमें भ्रूण से लेकर मृत्यु तक की यात्रा को दर्शाया जायेगा. चित्रकारी व लकड़ी पर कारिगरी के माध्यम से जीवन चक्र को प्रस्तुत किया जायेगा. यह पंडाल 40-45 लाख रुपये की लागत से बनाया जा रहा है. करीब 70 कारीगर पंडाल निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं. फिलहाल पंडाल का निर्माण कार्य लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो गया है.

पंडाल में भव्य लाइटिंग भी की जायेगी, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा. पंडाल के बाहर एक बड़ा सा कलश का निर्माण भी किया जायेगा. इसके अलावा पंडाल के बाहर लकड़ी, कांच, प्लाई, फाइबर की सहायता से खूबसूरत मूर्तियों का निर्माण किया जायेगा. पंडाल के अंदर भी खास सजावट की जायेगी. पंडाल में करीब 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जायेगी.

Leave Your Comment