चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्र ने कबाड़ से बना डाला इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहन.
Sandeep Jain - 7/20/2025 10:04:49 AM -
चांडिल। चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज के डिप्लोमा मेकेनिकल ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र निगम पॉल ने कबाड़ से जुगाड कर चार पहिया वाहन बना डाला। निगम पॉल ने इस अनूठे वाहन को केवल तैयार किया बल्कि डिजाइन व असेंबल भी किया। इस वाहन के तैयार करने में पॉलिटेक्निक कॉलेज के शांतनु मुखर्जी ने बतौर सुपरवाइजर सहयोग किया है। कबाड़ से बने यह चार पहिया वाहन लो कॉस्ट बैटरी पावर इलेक्ट्रिक व्हीकल है। इसके बनाने में करीब 40 हजार का लगात आया। निगम पॉल के पिता रक्तवीर पॉल दुगनी स्थित रामकृष्ण फॉरजिन कंपनी में वर्कर है। सरायकेला के दुगनी के रहने वाले निगम पॉल ने बताया कि कबाड़ में रखे वाहनों के पुर्जे से इस चार पहिया वाहन को बनाया है।
करीब तीन घंटे में एक बार चार्ज होने के बाद यह वाहन 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सड़क पर दौड़ेगी। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत के कारण आम लोग चार पहिया वाहन को खरीदना एफोर्ड नहीं कर पा रहे थे। हमारा प्रयास है कि इसी तरह पावर इलेक्ट्रिक वाहन बनाए जिसे लो कॉस्ट में यह आम लोगों के पहुंच तक उपलब्ध हो सके। निगम पॉल के इस उपलब्धि से पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों खुशी है। प्राचार्य डॉ. नीरज प्रियदर्शी ने बताया कि निगम पॉल के इस उपलब्धि पर उसे सम्मानित किया जाएगा। छात्र क्रिएटिविटी और इनोवेशन पर कर रहे है काम : प्राचार्य चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ.नीरज प्रियदर्शी ने बताया कि चांडिल पॉलीटेक्निक कॉलेज को एकेडमिक रूप से झारखंड के मानचित्र पर आगे रखना है।यह वाहन लो कॉस्ट पावर इलेक्ट्रिक व्हीकल है। उन्होंने निगम पॉल के उज्जवल भविष्य की कामना की।






