पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक प्रेरणात्मक संदेश साझा किया, जिसमें सत्य के मार्ग पर चलने की महत्ता को रेखांकित किया गया।
तेजप्रताप यादव ने लिखा, (‘सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति होता है सदा विजयी’) हमें सदैव सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। सत्य का मार्ग कठिन अवश्य है, पर विजय सदा सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति की होती है। राजा हरीश चंद्र ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा को दोबारा प्राप्त किया। कौरवों को पांडवों ने सत्य के मार्ग पर चलते हुए युद्ध में हराया था।”