उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची के जनता दरबार में लगा फरियादियों का तांता.
Sandeep Jain - 7/8/2025 7:28:40 AM -
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने एक-एक कर सुनीं आमजनों की समस्याएं.
जमीन पर अवैध कब्जा, लंबित म्यूटेशन, पेंशन, स्कॉलरशिप एवं अन्य मामलों पर संबंधित पदाधिकारियों को दिये गये त्वरित समाधान के निर्देश.
जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर जानकर समाधान सुनिश्चित करना है - उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री.
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में रांची जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जिलावासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा एक-एक कर सभी की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निष्पादन हेतु त्वरित निर्देश दिये गये।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि पर अवैध कब्जा, लंबित म्यूटेशन, भू-माफियाओं द्वारा जमीन पर कब्जा प्रयास, दोहरी जमाबंदी रद्द करने, पेंशन, जैसे विषयों पर भी समस्याएं सामने आईं। उपायुक्त श्री भजन्त्री द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को फोन पर ही आवश्यक निर्देश दिए और सभी मामलों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर जानकर समाधान सुनिश्चित करना है। लोगों का भरोसा इस व्यवस्था पर लगातार बढ़ रहा है, जो प्रशासन के लिए उत्साहवर्धक है।
अबुआ साथी-9430328080
जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर.






