झारखंड स्थापना दिवस: राज्यवासियों के लिए बड़ा तोहफा, 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का होगा शिलान्यास.
Sandeep Jain - 11/13/2025 8:58:19 AM -
झारखंड सरकार अपने 25वें स्थापना दिवस के मौके पर राज्यवासियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 15 नवंबर को रांची में होने वाले मुख्य समारोह में कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं, डिग्री कॉलेज, अस्पताल और अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. 5992 करोड़ की 166 योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा.
किस विभाग की कितनी योजनाओं का होगा शिलान्यास
विभाग कितनी योजना राशि (करोड़ में)
पथ निर्माण 63 2396
जलसंसाधन 24 2082
नगर विकास 24 887
उच्च शिक्षा 17 412
स्वास्थ्य 5 90
स्कूली शिक्षा 21 61
पर्यटन 6 39
भवन निर्माण 4 17
महिला बाल विकास 1 5
श्रम 1 3






