झारखंड में 19 जनवरी से मौसम बिगड़ने का अलर्ट जारी, अगले 72 घंटे तक मिलेगी राहत।

Sandeep Jain - 1/17/2025 9:17:28 AM -

झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के मौसम में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिला। आसपास के क्षेत्रों में रांची की भौगोलिक स्थिति सबसे ऊंची है। इस कारण बंगाल की खाड़ी में गतिविधि हो या फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर, रांची का मौसम बदलने लगता है।

विशेषकर न्यूनतम तापमान में पर इसका सीधा असर पड़ता है। वहीं दूसरी ओर बुधवार को मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार अगले पांच दिनों तक राजधानी समेत पूरे राज्य के मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान में बहुत कम अंतर ही देखने को मिलेगा इसलिए, बेफिक्र रहें और मौसम का आनंद लें।
16 जनवरी को राज्य में कहीं कहीं हल्के या मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा इसके बाद आंशिक बादल का असर बना रहेगा। वहीं 17 से  18 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।  
19 जनवरी से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

19 जनवरी तक राज्य में कोहरा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने कोहरा या धुंध के बढ़ते असर को देखते हुए वाहन चालकों से सावधानी बरते जाने की सलाह दी है। बताया गया कि राज्य के अधिकांश जिलों में कोहरा छाए रहने की स्थिति में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरते जाने की आवश्यकता है।
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, तेज गति से वाहन न चलाएं। बचाव और दूसरों को सतर्क करने के लिए इंडिकेटर का हमेशा प्रयोग करें। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।