कोल इंडिया रांची मैराथन में शामिल हुए 10 हजार धावक, ये रहे विजेता।

Sandeep Jain - 2/10/2025 8:07:49 AM -

रांची। झारखंड की राजधानी में 9 फरवरी को ‘कोल इंडिया रांची मैराथन-2025’ हुआ। इसमें 10,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम से इसकी शुरुआत हुई। कोल इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने इसे आयोजित किया था। इसे एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और एसोसिएशन ऑफ़ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस ने प्रमाणित किया था।

इस अवसर पर झारखंड हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एसएन पाठक, कोल इंडिया अध्यक्ष पीएम प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, सीसीएल सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह, ईसीएल सीएमडी सतीश झा, सीसीएल के पूर्व सीएमडी बी वीरा रेड्डी, झारखंड के खेल सचिव मनोज कुमार, कोल इंडिया के निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन, निदेशक (बीडी) देबाशीष नंदा, सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) हरीश दुहन, निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, सीवीओ पंकज कुमार, ईसीएल के निदेशक (कार्मिक) गुंजन कुमार सिन्हा, कोल इंडिया के वरीय सुरक्षा सलाहकार आलोक कुमार पटारिया सहित बड़ी संख्या में राज्य सरकार के वरीय अधिकारी, सीसीएल कर्मी, हितधारक एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने कहा सीसीएल अपने हितधारकों के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। इसी कड़ी में हमने तीसरी बार कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में सौहार्द्र और एकता की भावना को भी मजबूत करता है।

कोल इंडिया के निदेशक (कार्मिक) विनय रंजन ने कहा कि यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक मंच है, बल्कि यह समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरुकता फैलाने का भी एक सशक्त माध्यम है।

पूरे मैराथन मार्ग पर एनर्जी स्टेशन, जल आपूर्ति केंद्र, मेडिकल सहायता टीमें, एंबुलेंस और सुरक्षा कर्मी तैनात थे। झारखंड सरकार, स्थानीय प्रशासन और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से प्रतिभागियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की गईं।

विजेता एवं पुरस्कार राशि:- 

फुल मैराथन (42 किमी) – पुरुष श्रेणी
प्रथम : ज्ञान बाबू (2:26:25) – ₹3.3 लाख
द्वितीय : राज शेखर पाठक (2:31:03) – ₹2 लाख
तृतीय : दीपा राम (2:34:49) – ₹1.1 लाख

फुल मैराथन (42 किमी) – महिला श्रेणी
प्रथम : रीनू (2:53:31) – ₹3.3 लाख
द्वितीय : अर्पिता सैनी (3:03:23) – ₹2 लाख
तृतीय : भारती (3:04:08) – ₹1.1 लाख

हाफ मैराथन (21 किमी) – पुरुष श्रेणी
प्रथम : हरमनजोत सिंह (1:05:14) – ₹2.2 लाख
द्वितीय : लोकेश चौधरी (1:05:57) – ₹1.1 लाख
तृतीय : अभिषेक (1:06:20) – ₹55 हजार

हाफ मैराथन (21 किमी) – महिला श्रेणी
प्रथम : भारती नैन (1:15:32) – ₹2.2 लाख
द्वितीय : ममता राजभर (1:20:45) – ₹1.1 लाख
तृतीय : डिंपल सिंह (1:21:29) – ₹55 हजार

10 किमी दौड़ – पुरुष श्रेणी
प्रथम : शुभम सिंधु (0:29:31) – ₹1.1 लाख
द्वितीय : आनंद (0:29:42) – ₹75 हजार
तृतीय : अजय कुमार बिंद (0:30:01) – ₹55 हजार

10 किमी दौड़ – महिला श्रेणी
प्रथम : केएम ज्योति (0:34:16) – ₹1.1 लाख
द्वितीय : पूजा वर्मा (0:34:27) – ₹75 हजार
तृतीय : केएम संगीता पाल (0:35:39) – ₹55 हजार